News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:25 PM

815 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से लिया गया। जिन विकास खंडों में बच्चों की भर्ती कम थी या भर्ती नहीं हुई थी उसके कारण को पूछा गया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने चिकित्सकीय उपकरणों की खराब होने या न होने पर क्रय किये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया।संस्थागत प्रसव के संदर्भ में प्रतिशत उपलब्धियों की समीक्षा की गई। एएनएम द्वारा पर्याप्त ए एन सी नहीं कराने के मुद्दे पर सभी एम ओ आई सी खड्डा को सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में टीकाकरण, मंत्रा ऐप पर फीडिंग की भी समीक्षा की गई बैठक में ईसंजीवनी पोर्टल पर टेलीमेडिसिन की स्थिति की समीक्षा की गई। तथा एएनएम व आशाओं द्वारा लापरवाही संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गयाl जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्डो में नियमित रूप से बेड शीट बदले जाने व स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का पुनर्नवीनीकरण कराने हेतु निर्देशित किया। एकीकृत स्वास्थ्य सूचना सुविधा के संदर्भ में जिलाधिकारी ने कहा की 15 -16 बीमारियों की जांच हेतु जब किट उपलब्ध है तो जांच क्यों नहीं करवाई जाती है। सभी उपलब्ध किटों के सापेक्ष बीमारियों की जांच करवाई जाए, तथा उसकी मॉनिटरिंग भी करवाई जाय।बैठक में आभा आई डी, ई कवच पोर्टल वीएचएसएनडी सेशन आदि पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एब्डोमिनल एग्जाम, यूरिन टेस्ट, बीपी चेकअप के संदर्भ में निजता को मेंटेन करने हेतु खराब प्रगति वाले एमओआईसी को फटकार भी लगाई गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना अंतर्गत कब मनाया जाता है और कैसे मनाते है कि जानकारी लेने पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम अवसर पर अफसरों की ड्यूटी लगाये जाने का निर्देश दिए गए। इसके अलावे फैमिली प्लानिंग,कायाकल्प, आयुष्मान कार्ड आदि की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संस्थागत प्रसव में प्राइवेट और सरकारी डाटा को एकत्र करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में प्रगति लाई जाय। बैठक में होम बेस्ड न्यू बोर्न केयर, टीकाकरण आदि की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के वर्मा व सभी एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking