News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2022  |  7:43 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

कुशीनगर।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।उक्त बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र, आशाओं का भुगतान, इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन डाटा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, कोविड टीकाकरण, डाटा फीडिंग, संस्थागत प्रसव, मातृ मृत्यु इत्यादि मुद्दों पर समीक्षा हुई।

इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने पोषण पुनर्वास केंद्रों पर मरीज की भर्ती कराए जाने के मामले में कहा कि मामले को गंभीरता से लें एवं केंद्र पर मरीजों की ओक्यूपेंसी बढाये। एनआरसी में एडमिशन करते वक्त बच्चों की स्थिति और अद्यतन स्थिति के बारे में भी जानकारी लेने हेतु उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।ग्राम स्वास्थ्य पोषण के संदर्भ में उपस्थित एम ओ आई सी को नियमित मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया। उन्होनें कहा हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता तथा संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़े।

जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान की स्थिति जानी। आशाओं के अवशेष भुगतान को जल्द करवाने हेतु निर्देशित भी किया गया। ए0 एन0 सी0 सर्विस में जहाँ गिरावट है वहाँ के चिकित्सा अधिकारी को प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
कुल संस्थागत प्रसव के मामले में जनपद की खराब स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी एमआईसी को निर्देशित किया तथा मुख्य चिकिसाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संस्थागत प्रसवों का रिकॉर्ड होना चाहिये। डी एम ने कहा कि आशाओं द्वारा संस्थागत प्रसव का डेटा दिया जाना चाहिए। महिलाओं के घर जाकर डिलीवरी संबंधी रिपोर्ट ली जाए।हेल्थ डैश बोर्ड पर जनपद कुशीनगर की रैंकिंग पर चिंता जाहिर करते हुए डी एम ने कहा की रैंकिंग को सुधारने की जरूरत है । विदित हो कि जनपद कुशीनगर की रैंकिंग 61 है।कोविड टीकाकरण के प्रिकॉशन डोज की प्रगति, 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण, 15 से 17 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की भी प्रगति जानी गई तथा टीकाकरण के नोडल डॉक्टर संजय गुप्ता को निर्देशित किया गया कि हर केंद्र पर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, सभी एम0 ओ0 आई0 सी0 व संबंधित अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking