News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई उद्योग, श्रम व व्यापार बंधुओं की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  6:44 PM

600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई उद्योग, श्रम व व्यापार बंधुओं की बैठक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) उपमा पांडेय की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्य वृत्ति व अनुपालन स्थिति जानी गयी। अपर जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत हुए व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उद्योग बंधु की बैठक में एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति जानी गयी । ओ डी ओ पी योजना की प्रगति भी जानी गयी।इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं तथा बैठक में केला रेशा से बने उत्पाद,आचार मुरब्बा,बेकरी प्रोडक्ट,रेडीमेड गारमेंट,बैग निर्माण, आयुर्वेदिक च्यवनप्रास निर्माण से सम्बंधित वार्ता की गई।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिला श्रम बंधु की बैठक में श्रम आयुक्त विजय यादव द्वारा क्षेत्र में औद्योगिक शांति की स्थिति बताई गई तथा सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रही योजनाओं की अधिकतम प्रगति के बारे में बताया गया। जनपद में चिन्हित बंधुआ श्रम की स्थिति तथा बाल श्रमिकों की स्थिति के बारे में भी बताया गया।राज्य कर विभाग कुशीनगर के संदर्भ में व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उसके उचित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, श्रम आयुक्त विजय यादव वाणिज्य कर विभाग से डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सुनील कुमार उपस्थित

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking