News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 16, 2024  |  5:06 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सह सचिव के द्वारा सभी विभागों द्वारा दी गयी आख्या पर चर्चा किया गया एवं बैठक में दिनांक-22.04.2024 से 04.05.2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत किये गये कार्यों की चर्चा की गयी। लोकसभा चुनाव के लेकर विशेषकर विद्यालय प्राधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि समय से पुलिस लाइन में वाहन पहुंचावें। यदि समय से वाहन नहीं पहुंचा तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अवगत कराया कि उक्त अवधि में सरक्षा सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत बच्चों के बीच शपथ दिलाया गया एवं एस.ओ.पी. में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार वाहनों की चेकिंग, बच्चों एवं अभिभावकों के बीच सड़क सुरक्षा सम्बन्धित प्रचार प्रसार किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

वहीं शिक्षा विभाग से आये सभी प्रधानाध्यापकाकों / प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्यालय एवं विद्यालय में उपयोग की जा रही वाहनों में कैमरे लगाये जाये एवं प्रत्येक वाहन जिससे बच्चे विद्यालय आतें हैं, का फिटनेस जांच जरूर चेक करें। वाहन चालक के पास चरित्र प्रमाण पत्र हो, वैद्य ड्राईविंग लाईसेंस हो और कम से कम 02 वर्षों का अनुभव रखता हो, इसकी जांच स्वयं कर ले।
वैसे वाहन जिनका उपयोग न होता है, बहुत पुराना हो गया, उसे विद्यालय से हटा दें एवं सम्बन्धित को सूचना दें। सह सचिव ने सभी को अवगत कराया कि दुर्घटनाओं से हम तभी बच सकते हैं, जब हम स्वयं प्रि-रेडी हों। इसी क्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि आवश्यक्तानुसार सभी ब्लैकस्पॉट्स पर सम्बन्धित विभाग द्वारा सुधारीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है। एस० एच० तथा अन्य श्रेणी के मागों पर मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु सभी थानों को पेट्रोलिंग करने व स्कूली वाहनों के फिटनेस चेकिंग व रिफ्लेक्टर न लगाये वाहनों की चेकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। समिति के सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि भैंसहा पिपराझाम मार्ग, कुशीनगर रमाभार मार्ग, केएसटी प्रमुख जिला मार्ग आदि पर स्टॉप, हजार्ड, साईन बोर्ड लगाये गये। उनपर आवश्यक्तानुसार रम्बल स्ट्रीप, जेब्रा क्रासिंग, और टी जंक्शन बनाये गये। उक्त अवधि में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत कार्यालय पर शपथ ग्रहण कराया गया, निः शुल्क नेत्र परिक्षण हेतु कैम्प लगाया गया, गांधी चौक, कसया एवं सपहा चौराहे पर मुफ्त हेलमेट वितरण किया गया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियन्ता मृत्युन्जय कुमार, ए.आर.टी.ओ. मोहम्मद अजीम, शिक्षा विभाग से अश्वनी शुक्ला, हेमन्त कुमार यादव, अरविन्द द्विवेदी, सतीश कुमार सिंह, विनय कुमार आदि, रोडवेज से रामख्याली सत्यार्थी, सोनू कुमार तिवरी स्वास्थ्य विभाग से डा० आर. डी. कुशवाहा, पुलिस विभाग से सत्य सन्याल आदि ने भाग लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking