News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 12, 2022  |  2:56 PM

755 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न WhatsApp

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं जानी गयी। इस संदर्भ में व्यापारीगणो द्वारा अपनी समस्याओं के क्रम में बताया गया कि व्यवसायियों /व्यापारियों में भय का माहौल है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

उन्होंने कहा की एक साथ जी एस टी टीम की छापेमारी से बाजार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी समाज की रीढ की हड्डी के रूप में कार्य करते हैं तो उनके बीच इस प्रकार का भय पैदा ना हो इसके लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएं।जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि व्यापारियों में जागरूकता का प्रसार हो इस संदर्भ में जीएसटी की टीम कैंप लगाकर व्यापारियों को व्यापार संबंधित नियमों की जानकारी देगी। इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिगण संबंधित क्षेत्र के व्यापारियों को उस कैंप में आने के लिए प्रोत्साहित करें। जिलाधिकारी ने नगर पालिका/ नगर पंचायत में कैंप आयोजित किये जाने हेतु डी सी वाणिज्य कर राजेश कुमार को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को निर्देशित करते हुए बताया कि इस संदर्भ में एक कैलेंडर बनाया जाए व कैलेंडर के अनुसार अधिकारियों की टीम नगरपालिका/नगर पंचायत में कैंप करें जिलाधिकारी ने बताया कि व्यापार एक अच्छी चीज है और नियम कायदे के पालन के साथ व्यापार करना उससे भी अच्छी चीज है। उन्होंने कहा जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। इसे सकारात्मक रूप में ले।

उन्होंने कहा कि पहले की कमियों को जीएसटी के माध्यम से सुधारा गया है।जिलाधिकारी ने कहा जिला प्रशासन का रवैया व्यापारियों के साथ पूरी तरह से सहयोगात्मक है। व्यापार से संबंधित नियम कानून का व्यापारी वर्ग अनुकरण करें व भयमुक्त वातावरण में व्यापार करें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर डी सी वाणिज्य कर राजेश कुमार, ए सी वाणिज्य कर सुनील कुमार व व्यापार मंडल के प्रतिनिधिगण, व्यापरिगण तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking