News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 7, 2021  |  6:07 PM

742 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने किया विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण
  • किसी कीमत पर महिला उत्पीड़न बर्दास्त नही होगा:संगीता तिवारी

कुशीनगर। बुद्धवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा आज रविन्दरनगर धुस स्थित सर्किट हाउस में जनपद के विभिन्न मामलों से सम्बंधित पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया तथा प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

श्रीमती संगीता तिवारी ने पूर्व में महिला उत्पीड़न से सम्बंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया एवं कृत कार्यवाही की जानकारी सम्बन्धित से लेते हुए बताया कि किसी भी दशा में महिला उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जाएगा, चाहे उत्पीड़न करने वाला कोई भी शख्स हो। सुनवाई दौरान लीलावती देवी निवासी तमकुहीराज का मामला सामने आया जो उनके पति द्वारा दूसरी अवैध शादी कर लेने व दूसरी पत्नी द्वारा कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी दी गई, जिसके क्रम में मा0 सदस्या द्वारा दोनो को बुलाकर बात करने व मामले की जांच करवाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार कसया क्षेत्र की वृद्ध महिला द्वारा गायब पुत्री की तलाश करने व वापसी के लिये गुहार लगाई गई, जिसे मा0 सदस्य द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। आसरा खातून जिसे तलाक हो जाने के बाद अभी तक पति के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होने के सम्बंध में बताया गया कि पति पर दबाव बनाया जा रहा है, शीघ्र ही मामले का निस्तारण करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 मामलों का निस्तारण करा दिया गया है अवशेष 10 मामलों का भी शीघ्र ही निस्तारण करा लिया जाएगा। श्रीमती तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंच कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से दवा इलाज के बारे में जानकारी ली, अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों द्वारा बाहर से दवा लेने की शिकायत की जिस पर उन्होंने प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने जच्चा-वच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। आईसीयू वार्ड के निरीक्षण दौरान मरीजों बात भी की गई। कोरोना काल के सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर की गई तैयारियों के सम्बंध में पूछ ताछ के दौरान उपस्थित चिकित्सक द्वारा बेड की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं / उपकरणों की खरीददारी सम्बन्धित पूर्ण विवरण से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, एडवोकेट सीता सिंह अंशु, महिला थानाध्यक्ष त्रिलोत्मा त्रिपाठी, महिला सामाजिक कार्यकर्ती श्रीमती ममता तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती संगीता तिवारी ने आज जनपद के एक दिवसीय भृमण दौरान कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया साफ सफाई सहित दवाओं की उपलब्धता, की भी जानकारी ली गई, उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्टि जाहिर करते हुए अस्पताल के चिकित्सक गण से ऐसे ही अपने जिम्मेदारियों लग कर निर्वहन करते रहने की अपेक्षा की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking