News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  7:38 PM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक
  • महिला आयोग की सदस्या संगीता तिवारी ने सर्किट हाउस में बैठक के उपरांत कसया तहसील सभागार में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओ की विभिन्न समायो को सुना गया और निष्पादन किया गया

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता तिवारी के द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस रवींद्र नगर धूस में आयोजित किया गया। इस क्रम में उक्त बैठक के बाद महिला जागरूकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कसया तहसील सभागार में आयोजित हुआ।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

मा0 महिला आयोग की सदस्या के द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ली गई बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिला परक योजनाओं में लाभार्थियों को त्वरित लाभ प्रदान किए जाने हेतुआवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन, मिशन शक्ति, स्वावलंबन कार्यक्रम तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विशेष प्रकाश डालते हुए सभी विभाग के विभागाध्यक्षों से अपेक्षा की कि महिलाओं से संबंधित किसी भी योजनाओं में त्वरित लाभ प्रदान किया जाए, महिलाओं की शिकायतों का शालीनता से सुने व उनका निस्तारण करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों में उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडे आदि मौजूद रहे।

उक्त बैठक के बाद मा0 महिला आयोग की सदस्या के द्वारा कसया तहसील सभागार में महिला जागरूकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। इस क्रम में महिला जनसुनवाई में कुल 175 मामले उनके संज्ञान में आए जिन मामलों में से 80 का निस्तारण कर दिया गया। कुछ मामले देवरिया जिले से भी थे उन मामलों को भी संज्ञान में लिया गया।

उक्त मामलों में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, शादी, पीएम आवास जैसे मामले प्रमुखता से थे। मा0 महिला आयोग की सदस्या द्वारा मामलों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि उनके विभाग से संबंधित मामले यथाशीघ्र, ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किए जाएं। महिला से संबंधित शिकायतों में शालीनता बरती जाए। उनकी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुशीनगर वरुण पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ममता तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking