दुदही/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के विकासखंड दुदही अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल लुअठहां के प्रधान प्रतिनिधि नियाजुदीन अंसारी ने सड़क निर्माण व मरम्मत जैसे विभिन्न कार्यों के लिखित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सौंपा। बताते चले की कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एपी महाविद्यालय में आए हुये थे। वहीं जंगल लुअठहां के प्रधान प्रतिनिधि ने पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौंप। जिसमें मुख्य रूप से पडरौना तमकुही मुख्य मार्ग से लक्ष्मीपुर से जंगल सिसवा होते हुए लुअठहां से बिहार को जोड़ने वाली सड़क का मरम्मत कार्य व जंगल नौगावा बाजार से आनंदनगर तक सड़क मरम्मत कार्य व सौखी निषाद के घर से जंगल लुअठहां तक पीच रोड निर्माण कार्य सहित तमाम सड़क निर्माण के लिए पत्र दिया। जिसके बाद श्री मौर्य ने कहा कि इन विकास कार्यों का निर्माण अतिशीघ्र कराया जायेगा। इस दौरान सदर प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, प्रबंधक मंसूर आलम,जाकिर अंसारी,प्रधान पति शंकर प्रसाद, समाजसेवी हंसराज कुशवाहा, मौलाना कमाल अख्तर इत्यादि लोग मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…