खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर पनियहवा स्टेशन के समीप बिहार की ओर से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त के बाद सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार के हरनाटाड़ के मटियरिया निवासी जुगुल राम पुत्र कैलाश राम 60 वर्ष सवारी गाड़ी संख्या 05095 से खड्डा बाजार के भैंसहां गांव अपने बेटी के घर आ रहे थे। पनियहवा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। जीआरपी पनियहवा के प्रभारी विजय शंकर यादव, हेड कां. राजेश यादव सिपाही सुनील चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद मृतक के परिजन पनियहवा चौकी पर पहुंचे। सोमवार को शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…