News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: श्रम एंव सेवायोजन मंत्री ने पीपल का पेड़ का किया पौधरोपण

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 4, 2021  |  6:59 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्रम एंव सेवायोजन मंत्री ने पीपल का पेड़ का किया पौधरोपण

कुशीनगर। रविवार को प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में वृक्षारोपण जन आंदोलन 2021-22 का शुभारंभ माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रविंद्र नगर ई वी एम स्टोर परिसर में पीपल का पौधा रोपण कर किया गया। उनके साथ माननीय सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, माननीय विधायक कुशीनगर रजनी कांत मणि त्रिपाठी, माननीय विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक हाटा पवन केडिया, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह एवं लालबाबू बाल्मीकि, शासन द्वारा नामित नोडल श्री वीरेंद्र कुमार सिंह प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ लखनऊ, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

माननीय श्रम मंत्री द्वारा जनपद को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया गया एवं सुझाव दिया गया कि ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले फलदार पौधों का रोपण किया जाए। 4 जुलाई 2021 को जनपद में कुल 28.85 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। जिसमें वन विभाग द्वारा 955800 एवं शेष अन्य विभाग द्वारा किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी द्वारा जियो टैगिंग, प्रचार-प्रसार, एवं स्मृति वाटिका की स्थापना की समीक्षा की गई जिसमें 80% जियो टैगिंग की सुविधा के लिए क्विक कैप्चर का प्रयोग किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा हाटा रेंज में ग्रामीण विकास विभाग के भिसवा मठवाल गिरी व वन विभाग के देवरिया रजवाहा नहर पटरी का निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम 6:00 बजे प्रातः से शाम 6:00 बजे तक चलता रहा। जनपद में 28.85 लाख के सापेक्ष 31.5 5 लाख पौधों का रोपण किया गया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking