News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्य मंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, वितरण किया सम्मान पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2023  |  8:38 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य मंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, वितरण किया सम्मान पत्र

कसया/कुशीनगर।कुशीनगर बौद्ध स्थली बौद्ध संग्रहालय में बुधवार को  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि  प्रभारी  राज्य मंत्री खाद एवं रसद नागरिक आपूर्ति   सतीश चंद्र शर्मा  एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारम्भ किया गया l तत्पश्चात  बच्चो  द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी क्रम में  मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया  गया। सम्मान समारोह में  यूपी बोर्ड,सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थीयों  को बोर्ड परीक्षा में सम्मानजनक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को राज्य मंत्री ने  विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर  प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन,मुख्यविकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल भी मौजूद रहे l राज्य मंत्री ने  विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सराहना किया तथा  विद्यार्थियों को डा0 एपीजे अब्दुल कलाम जैसे बनने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में 

 प्रभारी मंत्री फाजिलनगर में नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व पीएम आवास प्रमाण पत्र का वितरण विधायक एवं जिलाधिकारी के द्वारा किया गया । प्रभारी मंत्री ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फाजिलनगर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान  डिलेवरी वार्ड, औषधि स्टोरेज केंद्र, ओपीडी ,डेंटल तथा नेत्र कक्ष के कमरों का जाँच क़र मौजूद मरीजों से अस्पताल में सुविधाओं व इलाज से सम्बंधित पूछ- ताछ  क़र जानकारी हासिल किया l

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम चंद मिश्रा,विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह सहित भरी संख्या में जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking