News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने लूट की बाइक के साथ न्यायालय भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2023  |  8:16 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने लूट की बाइक के साथ न्यायालय भेजा

खड्डा/कुशीनगर । बिहार प्रांत में तीन दिन पूर्व बाइक सवार एसएसबी जवान पर हमलाकर बाइक, नकदी सहित सामान लूटकर फरार हुए बदमाश को पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद हनुमानगंज पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 41/411 में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

बताते चलें कि बिहार प्रांत के रामनगर थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले बिहार के किशनगंज में तैनात 12 वीं बटालियन एसएसबी के जवान जयहिंद महतो निवासी गोईठहीं बाइक से अपने रिश्तेदारी से घर जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी और उनकी बाइक पर सवार हो गया और बिहार के हरपुर और मठियां के बीच एक सूनसान जगह पर चेहरे व गर्दन पर नुकीले कैंची से वार कर नशीली सुई चुभोकर बेहोश करते हुए बाइक, सामान, नगदी, मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे घण्टों बाद होश आया। बिहार के रामनगर थाने में तहरीर देने के बाद अज्ञात लूटेरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। बाइक लूटेरा घटना को अंजाम देने के बाद लूट की बाइक के साथ रविवार को हनुमानगंज पुलिस के हत्थे चढ गया। सूचना पर बिहार पुलिस हनुमानगंज थाने पहुंचीं और अपराधी को सौंपने की बात कही, लेकिन पुलिस ने नहीं सौंपा। जिसके चलते बिहार पुलिस बैरंग लौट गई। सोमवार की सुबह हनुमानगंज पुलिस पूछताछ के बाद उसके अपराधिक इतिहास खंगालने के फिराक में थी कि वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इसे लेकर थाने में हड़कंप मच गया। हनुमानगंज पुलिस ने पुलिस टीम सक्रिय कर उसे पकड़ने के लिए लगा दिया। मंगलवार को जब बदमाश बिहार भागने के फिराक में था कि उसे पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।

पकड़े गए बदमाश सिब्बू साईं निवासी मेहनौल थाना मटियरिया जिला पश्चिमी चम्पारण को हनुमानगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ धारा 41/411में अभियोग दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking