News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधायक पी.एन पाठक ने जनसंपर्क कर बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 28, 2023  |  7:49 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायक पी.एन पाठक ने जनसंपर्क कर बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां WhatsApp
Responsive image
  • हजारों मतदाताओं से मिलकर विधायक पी.एन पाठक ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को कराया अवगत
  • दर्जनों गांवों में विधायक ने किया जनसंपर्क

सपहा/कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और ग़रीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर,खदही,डिलीहवा,तेजवलिया,खेसारी गिदहा,बरवा- बाजार,सेखवनिया,शिवपुर,हनुमान चौक,शिवराजपुर,लंगड़ी सहित दर्जनों गावों में महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर भ्रमण कर लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रहे विकास कार्यो व उपलब्धियों को जनता से बताया व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों का पत्रक वितरण करते हुए पर घर-घर जनसंपर्क किया.

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में मोबाइल नं- 9090902024 पर मिस कॉल भी कराया और लोगो को पार्टी से जुड़ने को प्रोत्साहित किया गया।विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आवास,शौचालय, बिजली,पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं समान रूप से मुहैया करा रही है,निशुल्क गैस कनेक्शन मिला।किसान सम्मान निधि मिल रही है,आयुष्मान कार्ड से गरीबों को निशुल्क इलाज हो रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही भय,भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ। उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा को जिताने की अपील की।विधायक श्री पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर व जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता को अवगत कराया व सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को शुभकामनाएँ भी दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री विवेकानंद शुक्ल,देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा,दिनेश गुप्ता,सौरभ मिश्र,राज पाठक,प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, अमित मालवीय,अवनीश शुक्ल, संजीव दुबे,अतुल सिंह,संजीव कुमार सिंह, विभूति कुशवाहा,श्यामविहारी कुशवाहा,राजमंगल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा,पिन्टू कुशवाहा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking