News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 2024 में मोदी की सुनामी, बनेगी प्रचंड बहुमत से सरकार -डिप्टी सीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

May 29, 2024  |  4:15 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 2024 में मोदी की सुनामी, बनेगी प्रचंड बहुमत से सरकार -डिप्टी सीएम
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के समर्थन में सभा को किया संबोधित, मांगा जन आशीर्वाद

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के समर्थन में बुधवार को खड्डा विधानसभा के धरनीपट्टी खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की जमानत जब्त होगी और तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से गरीबों, किसानों नौजवानों, महिलाओं की मोदी सरकार बनने जा रही है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बुधवार को धरनीपट्टी चुनावी जनसभा में दोपहर 12 बजे पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विधायक विवेकानंद पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे सहित मंचासीन नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं, स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया, तत्पश्चात अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित भीड़ का अभिवादन करते हुए कहा कि विपक्षी संविधान पर खतरे का अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, मोदी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को आंच भी नहीं आने देगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा लगाई गई इंमरजेंसी की याद दिलाते हुए कांग्रेस पार्टी को संविधान के खतरे का जिम्मेदार बताया।
डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर बोला हमला

विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाना चाहते हैं। गरीबी दूर नहीं करना चाहते हैं। महिलाओं, दलित, पिछड़ा, आदिवासियों को समाज की मुख्य धारा में नहीं लाना चाहते हैं। वह सिर्फ मोदी को हटाकर देश को लूटना चाहते हैं। 2014 में मोदी लहर, 2019 में आंधी और अब 2024 में सुनामी की स्थिति है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर आगामी 1जून को भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के पक्ष में भारी मतदान की अपील करते हुए विपक्षी पार्टियों की जमानत जब्त करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा पूर्व विधायक शंभू चौधरी मनोज जायसवाल, अजय गोविंद राव शिशु, अखिलेश मिश्रा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, चेयरमैन अशोक निषाद बृजेश मिश्रा, विजय पांडेय, सुप्रियमय मालवीय, चंद्रप्रकाश तिवारी, सूरज गोविंद राव, दिग्विजय शर्मा, हरि गोविंद रौनियार प्रधान संघ जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी, सुनील प्रजापति, जितेंद्र तिवारी, आनंद सिंह, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking