कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत मल्लूडीह चौराहे के समीप फोरलेन हाइवे पर एक मोटरसायकिल का ट्रक के चपेट में आने से सवार दो लोग घायल हो गए । जिसमे एक कि मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी कसया भेजा गया जहाँ से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया । हाटा कोतवाली के गांव सोनबरसा निवासी योगेंद्र 35 वर्ष व कोतवाली क्षेत्र के ही पैकौली निवासी रामशंकर सिंह पुत्र स्व. छेदी सिंह 55 वर्ष मोटरसाईकिल से हाटा से तमकुही किसी कार्यवश जा रहे थे । अभी वे मल्लूडीह ओवरब्रिज के समीप पहुंचे थे की इसी बीच एक दूसरे मोटरसायकिल ने बाएं से ठोकर मार दिया जिससे वे दोनों सवार मोटरसायकिल सहित बीच सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए ।जिसमे योगेंद्र की मौत मौके पर ही हो गई ।
मौके पर एसआई अनिल शर्मा , हेड का. योगेश राय , का. शैलेंद्र , का. जानसन पहुंच कर शव को पीएम की लिए पडरौना भेज दिए तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया । इस बाबत एसएचओ डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के घर सूचना की गई है घायल को इलाज के लिए भेजा गया है । विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…