News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकनिर्माण मंत्री से मिले कुशीनगर सांसद,पत्र सौपकर जनपद की विभिन्न सड़को के उचिकरण,चौड़ीकरण एवं नव निर्माण के लिए किया मांग

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 5, 2022  |  4:35 PM

1,352 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकनिर्माण मंत्री से मिले कुशीनगर सांसद,पत्र सौपकर जनपद की विभिन्न सड़को के उचिकरण,चौड़ीकरण एवं नव निर्माण के लिए किया मांग

कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद जी से शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के विभिन्न सड़कों के उचिकरण, चौड़ीकरण एवं नव निर्माण के लिए माँग किया।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

सांसद दुबे ने जिन सड़को के लिए लोकनिर्माण मंत्री से मिले उसमें सबसे पहले व प्रमुखता से पडरौना नगर में आये दिन लोगो को जाम से जुझना पड़ता है उसके निजात पाने लिए उन्होंने NH-730 BMCT के रामकोला पडरौना मार्ग के मिश्रौली से NH-28B के जिला मुख्यालय कसया पडरौना मार्ग के सरस्वती चौक तक बाईपास की मांग की जिसकी दूरी लगभग 10 किमी० है।जिसका बाईपास के रूप में चौड़ीकरण के साथ निर्माण करना जरूरी हैं।

दूसरे मांग में उन्होंने ने खड्डा से सिसवा बाजार मुख्य मार्ग जो कुशीनगर और महराजगंज दोनो जिलों को जोड़ती है काफी समय से खराब व जर्जर हो गई है। और गड्ढे में तब्दील है जिससे लोगो को दूसरे मार्गो से आना जाना पड़ता है इसका भी उच्चीकरण और चौड़ीकरण करना जनहित ने है।

तीसरी मांग जिसमे जटहाँ बाजार से नेबुआ NH 28B तक दूरी लगभग12 किमी०जर्जर व गड्ढे में तब्दील है जिससे काफी परेशानी लोगो को उठानी पड़ती है।इसमे पडरौना से जटहाँ बन चुका है और बाकी कार्य अधूरा है।इसके पूर्ण होने से बिहार राज्य के लोगो को भी यात्रा करने में आसानी व सुचारू होगा।इसका भी उच्चीकरण व चौड़ीकरण जनहित में जरूरी है।

चौथा और अंतिम मांग पत्र में सांसद ने NH 730 लक्ष्मीगंज मोड़ से लक्ष्मीगंज होते हुए पकड़ियार बाजार से नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग तक दूरी लगभग 11 किमी काफी जर्जर व खराब हो गया जिसका उच्चीकरण व चौड़ीकरण काफी जरूरी है।जो जनहित ने जरूरी है

लोकनिर्माण मंत्री जितिनि प्रसाद ने सांसद को पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया और सभी मांग पत्रो को प्रमुखता से जल्द से जल्द इसपे कार्य के लिए धन अवमुक्त करा कर कार्य शुरू कराये जाने के लिए आस्वस्त किया।इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे के साथ कनौज के सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking