News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मृतक बाबर के परिवार को सांसद प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 दो लाख रुपये का सौपा चेक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 29, 2022  |  9:47 PM

1,331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मृतक बाबर के परिवार को सांसद प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 दो लाख रुपये का सौपा चेक

अब्दुल मजीद/राज पाठक

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर में पीट-पीटकर मार डाले गए बाबर अली के परिवार को योगी सरकार दो लाख देने का एलान किया था।इसी क्रम में मंगलवार को मृतक बाबर के परिवार को सांसद पुत्र व ब्लाक प्रमुख खड्डा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 दो लाख रुपये का चेक मृतक के परिवार को सौपा।

जानकारी अनुसार सांसद पुत्र शशांक दुबे ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता बाबर अली के परिजनों से मिलकर सांसद प्रतिनिधि के रूप व ब्लाक प्रमुख खड्डा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02 लाख रुपए का अहेतुक सहायता राशि का चेक का प्रमाण पत्र सौपा व कहा कि हम सभी परिवार के साथ खड़े है।।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि के रूप में मण्डल अध्यक्ष टेकुआ टार विनोद गुप्ता भी साथ मे उपस्थित रहे।साथ मे जिला संयोजक हियुवा चमन यादव,सुमित त्रिपाठी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मद्देशिया, अजय शर्मा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा,हरीश पिन्टू मिश्रा,राकेश गिरी,इकबाल अंसारी,दिनेश जायसवाल, रितेश दुबे,शुभम दीक्षित, कुंदन दुबे,राणा प्रताप सिंह, नीतीश सिंह राजपूत,विनोद तिवारी, रोहित सिंह श्रीनेत,जितेंद्र सिंह सहित कांनगों रविन्द्र राय, लेखपाल वेद प्रकाश गौड़, पूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त राय सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही निवासी बाबर अली से भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर गांव में मिठाई बांटकर पटाखे फोड़ने को लेकर 21 मार्च को पड़ोसियों से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें बाबर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान 25 मार्च को उसकी मौत हो गई थी।

सदन चलने के कारण क्षेत्र में अनुपस्थित सांसद विजय दुबे के प्रतिनिधि के रूप में शशांक दुबे व विधायक पीएनपाठक के प्रतिनिधि के रूप में मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने धनराशि के खाते में अंतरण की रसीद विधवा फातिमा को सौंपी।

विधायक पीएन पाठक की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया एक्शन: विधायक पीएन पाठक ने मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले से अवगत कराया था, जिसके बाद आरोपियों व लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और विवेकाधीन कोष से सहायता राशि स्वीकृति हुई। बाबर की मौत की सूचना पर विधायक ने मौके पर पहुंच अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई और वहीं से मुख्यमंत्री को घटनाक्रम की जानकारी दी थी।

CM योगी ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बात: रामकोला क्षेत्र के कठघरही गांव में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटने की खुन्नस में बाबर अली की हत्या के मामले में उच्चस्तरीय जांच का आदेश देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की। योगी ने सोमवार की रात में फोन पर बाबर की मां से कहा कि मैं भी आपका बेटा हूं। दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सीएम ने विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी है।

मामले पर यूपी के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिह ने कहा कि योगी सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करना सरकार की प्राथमिकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking