News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मुसहर महिलाओं ने थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन, मृतक की पत्नी ने तहरीर सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग!

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 27, 2021  |  8:58 PM

1,004 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मुसहर महिलाओं ने थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन, मृतक की पत्नी ने तहरीर सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल निवासी गोबरी मुसहर का पांच दिन पूर्व मदनपुर गैस एजेंसी के समीप पुलिया के पास शव व बाइक बरामद हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी मामले को लेकर मृतक की पत्नी गांव के सैकड़ो मुसहर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच प्रर्दशन किया और गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

बीते 23 दिसम्बर की सुबह मदनपुर गैस एजेंसी के पास गैनहीं निवासी गोबरी मुसहर उम्र 35 का बाइक व शव पुलिया के पास बरामद हुआ था। पुलिस दुर्घटना मानकर शव पीएम में भेज कार्रवाई में जुटी थी। मामले में नया मोड़ तब आ गया जब सोमवार को गैनहीं जंगल की सैकड़ो महिलाओं व पुरुषों ने मृतक की पत्नी सविता के साथ थाने पहुंच प्रदर्शन करते हुए प्रार्थना पत्र देकर पत्नी ने यह आरोप लगाया कि 22 दिसम्वर को सायं 6 बजे उसके पति गोबरी से फोन पर बात हुई तो पति ने बताया कि खड्डा से बाजार कर वापस गांव के मदनपुर चौराहे पर आ गया है और आधे घण्टे में घर आने को कहे लेकिन पूरी रात तलाश करने पर पता नहीं चला। सुबह उनका शव गैस एजेंसी के पास मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के चार व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कराने व पति के जेब से 35 हजार रूपये निकालने का भी आरोप लगाया है। गांव के लोग भी पूर्व में उसके पति को घेर कर मारने- पिटने का आरोप लगाया है। पुरे प्रकरण में पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking