News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2023  |  6:45 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

साखोपार/कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार अनवरत महिला विकास हेतु कार्य कर रही है । आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है।लोकसभा और विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक परित और अधिनियमित किया गया है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

उक्त बाते पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आर पी एन सिंह ने गुरुवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर स्वर्गीय विजय राजे सिंधिया के जयंती पर आयोजित मार्गदर्शी महिला सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही है।इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना,सौभाग्य योजना,जनधन योजना,महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए प्राचार्य डॉक्टर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में अपना उच्च योगदान दे सकेंगी।इस अवसर पर डॉक्टर दिव्या शुक्ला,दीपाली श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ला ने भी अपनी बात रखी।अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने नरेंद्र मोदी के प्रति महिला समाज की तरफ से आभार व्यापित किया। इस अवसर पर डॉक्टर यशा मिश्रा ,डॉक्टर अमृता राय, डॉक्टर रूपम जयसवाल,डॉक्टर सुनीता पांडेय,प्रमिला शाही, समाजसेवी मीनू जिंदल,मीना शर्मा,एथलीट नेहा गुप्ता,एथलीट काजल सिंह को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर रामवृक्ष गिरी ,मुन्नी तिवारी,रिंकी,रानी जायसवाल,भुवनेश्वर त्रिपाठी, किशोर यादव,हरिओम कुशवाहा,प्रमोद शाहधीरज पाठक, मारकंडेय शाही,भीखम प्रसाद,डॉक्टर किशोर,मनोज गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा,अरुण राय, रामाज्ञा चौहान,मनीष,संतोष श्रीवास्तव,वेदव्यास तिवारी, प्रदीप पांडेय,जय सिंह,सतीश शुक्ला,विशाल गुप्ता,विवेक श्रीवास्तव,वरिष्ठ नेता केशवनाथ उपाध्याय,पप्पू सोनी,कृष्णा पटेल, सतीश शाह,अनिल शर्मा,रितिक सिंह गौतम,डॉक्टर पी एन राय,नमो नारायण मौर्य,सौरभ जायसवाल, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking