कुशीनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
उक्त बैठक में परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी अनुपस्थित स्टैटिक मजिस्ट्रेट का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित 35 स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर कार्यवाही करते हुए अपर जिलाधिकारी ने उनका वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया। उक्त मीटिंग में उपस्थित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह 7:00 बजे तक सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त मीटिंग को निर्देशित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने कहा कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और अपनी उपस्थिति में डबल लॉक खुलवाएं तथा प्रश्न पत्र के पैकेट निकलवाए उसके तुरंत बाद डबल लॉक आलमारी को सील करें। इसके साथ ही परीक्षा उपरांत कॉपी के बंडल को अपने सामने सील करवाएं।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…