News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बोर्ड परीक्षा हेतु गठित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की आवश्यक बैठक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  6:02 PM

974 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बोर्ड परीक्षा हेतु गठित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की आवश्यक बैठक!

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में जनपद में बोर्ड बोर्ड परीक्षा हेतु गठित सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाना हमारी जिम्मेदारी है । उन्होंने कुछ आवश्यक निर्देश देते हुए स्टैटिक मजिस्ट्रेट को बताया कि प्रश्न पत्र के बंडल खोलने से पहले यह सुनिश्चित करें कि कोई टेंपरिंग तो नहीं है, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को चेक करते रहें, यह सुनिश्चित करें कि सीसीटीवी सक्रिय हो, सतत निगरानी व निरीक्षण करते रहें, परीक्षा कक्ष के अंदर किसी प्रकार के मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है, जनपद में धारा 144 लागू है। यदि कोई दिक्कत आती है तो संबंधित अधिकारी के नंबर शेयर किए गए हैं उन्हें तत्काल सूचित करें। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक वाली आलमारी में रखवाया जाए, उस कमरे में आवाजाही बराबर ना हो, प्रश्न पत्र समय से खोले जाएं, सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराया जाना हमारी पहली प्राथमिकता है तथा जिला प्रशासन आपके साथ है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए, समय-समय पर निरीक्षण किया जाए, परीक्षा सम्पन्न होने के बाद कॉपियों का बंडल स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने सामने सील करवाएं,जहां भी बंडल सील हो वे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो, सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे नियमित तौर पर चालू रहना चाहिए, किसी भी स्थिति में प्रश्न पत्र बाहर नहीं जाएगा या उसकी फोटो कॉपी नहीं की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाना हम सबों की जिम्मेदारी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking