News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विवेचना में लापरवाही दरोगा को पड़ी भारी, एसपी ने किया लाइन हाज़िर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 12, 2023  |  3:57 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विवेचना में लापरवाही दरोगा को पड़ी भारी, एसपी ने किया लाइन हाज़िर
  • एक पखवारे के अंदर लगभग एक दर्जन पुलिस कर्मियो पर एसपी का चला हंटर

कुशीनगर । जिले के कप्तान बेहद सख्त मूड में नजर आ रहे हैं खासतौर से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया है। जहां एसपी ने एक पखवारे के अंदर लगभग एक।दर्जन पुलिस कर्मियो पर चाबुक चलाया है,जिसमे कुछ लोगो को जहा निलंबित तो कुछ को लाइन हाजिर कर के नवाजा है। जिससे विभाग में कार्यों के प्रति लापरवाह पुलिस कर्मियो की नीद उड़ चुकी है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

बीते दिनों जिले के थाना कसया के पुलिस चौकी कुशीनगर के प्रभारी अवनीश कुमार, थाना तमकुहीराज के पुलिस चौकी डीबनी प्रभारी, थाना सेवरही के पुलिस चौकी कस्बा सेवरही के प्रभारी मंगेश मिश्र,थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार को निलंबित किया है, वही आधा दर्जन उप निरीक्षक,हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल को लाइन हाजिर और निलंबित किया है। निलंबित पुलिस कर्मियो पर कार्यों में शिथिलता,विवेचना में लापरवाही का आरोप है। कप्तान के इन तेवरों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा हनुमानगंज थाना में नियुक्त उ0नि0 जंगबहादुर यादव को विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर किया गया।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking