कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है. इनमें कुशीनगर, बांदा, बदायूं समेत छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है. सरकार ने एक आईएएस अधिकारी को वेटिंग में रखा है.
जानकारी के अनुसार, एस राज लिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है. एस राज लिंगम कुशीनगर के डीएम थे. अब रमेश रंजन को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अनुराग पटेल प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं.
इसके अलावा हाथरस और बांदा के डीएम भी बदले गए हैं. अर्चना वर्मा को हाथरस की डीएम बनाया गया है. वहीं बांदा की डीएम दीपा रंजन को बनाया गया है. मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है.
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…