News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नवनिर्मित नव्य-भव्य श्री महाकाल लोक देश को समर्पित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 11, 2022  |  6:48 PM

997 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवनिर्मित नव्य-भव्य श्री महाकाल लोक देश को समर्पित WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर के 15 शिवालय में एक साथ हर हर महादेव के हुआ जयघोष

कुशीनगर । महाकाल की नगरी उज्जैन में मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही नवनिर्मित नव्य-भव्य श्री महाकाल लोक देश को समर्पित किया कुशीनगर के 15 शिवालय भी एक साथ हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठें। जैसे ही लोकार्पण का प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण शुरू हुआ सभी मंदिर परिसर हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए मंदिर का विराट स्वरूप देख रहे लोग पुलकित हो उठे।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जनपद के 15 शिव मंदिरों में लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने तमकुहीराज शिव मंदिर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से देश के अन्य क्षेत्रों की तरह धार्मिक स्थलों का भी खास विकास हुआ है। कहा जाता काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर,राम मंदिर,श्री कालिका माता मंदिर, गुजरात,तुकाराम मंदिर,केदारनाथ धाम का कायाकल्प,केदारनाथ बद्रीनाथ की यमुनोत्री और गंगोत्री के चारधाम परियोजना का ऐतिहासिक स्तर पर कायाकल्प हो चुका है।

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि तमकुहीराज विधानसभा के पुरानी बाजार शिव मंदिर तमकुही रोड में विधायक डॉ असीम राय,खड्डा विधानसभा के शिव मंदिर खड्डा में सांसद विजय कुमार दूबे, पथलेश्ववर मंदिर पनियहवा में ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे,पडरौना विधानसभा के सिधुवां स्थान शिव मंदिर में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू,भारतीय शिवाला मंदिर काशी चौराहा पडरौना में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, कुशीनगर विधानसभा के राम जानकी मठ कसया में जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, कुबेर स्थान शिव मंदिर में पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, रामकोला विधानसभा के शिव मंदिर मथौली में विधायक विनय प्रकाश गोंड, किसान चौक शिव मंदिर कप्तानगंज में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह अमवा शिव मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, फाजिलनगर विधानसभा के शिव मंदिर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोंड, फाजिलनगर शिव मंदिर में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, हाटा विधानसभा के काशी विश्वनाथ मंदिर हाटा में विधायक मोहन वर्मा और सुकरौली शिव मंदिर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking