News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 21, 2023  |  9:19 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया मे एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।मृतिका के पिता ने ससुराल वालो पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना पर तहरीर दिया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार परेवाटार के टोला फरीदपुर निवासी दीनानाथ यादव के पुत्री प्रतिमा यादव 27 वर्ष की शादी दो वर्ष पूर्व सोहसा मठिया निवासी हरिशचंद्र यादव के पुत्र राजबहादुर यादव से हुई थी।जिसकी रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई।शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतिका के पिता दीनानाथ यादव ने अपने दिये तहरीर मे यह आरोप लगाया है कि मेरी बेटी प्रतिमा (मृतिका) के पति राजबहादुर यादव, ससुर हरिशचंद्र यादव, सास उषा देवी, देवर पुष्कर व शिवम यादव और ननद अनुराधा मुझसे दहेज मे दो लाख नगद तथा ए सी और फ्रिज की मांग करने का मेरी बेटी के उपर दबाव बनाते थे। जो पुरा नहीं होने पर हमेशा मेरी बेटी को मारते व पिटते थे। जिसकी जानकारी मेरी बेटी मुझे देती थी। उन्होंने कहा कि दहेज में मांगे गए नगद रुपया तथा ए.सी फ्रिज नही मिलने पर मेरी बेटी की हत्या उसके ससुराल वालो ने कर दिया।उन्होंने दिये तहरीर मे हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कर्यवाही करने की मांग किया है।

इस संबंध में कसया थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ आशुतोष तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कर्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking