रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला ब्लाक परिसर में गुरूवार को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक की।बैठक में सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को शत-शत पूरा कराने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के लक्ष्य को पूरा कर गरीबों को लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान जिला अग्रिणी बैंक अधिकारी सुनील कुमार त्यागी ने सरकार द्वारा चलाई गई सरकारी योजनाओं का लाभ देने में फिसड्डी रहे शाखा प्रबंधकों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए समूह का खाता खोलना, सी सी एल देना उसके बाद उन्हें ऋण देकर उन महिलाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि तमाम परेशानियों को झेलते हुए महिलाएं समूह खोलती हैं, इसके बाद भी बैंक उन्हें सहयोग ना करें तो अच्छी बात नहीं है।उन्होंने कहा कि आप के कार्यालय में संबंधित जिनकी पत्रावली पहुंच गई है उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विलम्ब न करें।उन्हें 30 नवंबर तक लाभान्वित करना है। इस मौके पर बालेश्वर सिंह एफएलसीसी इंचार्ज कुशीनगर ,पीएनबी शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद यादव ,शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, मणि भूषण, उदय प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार कनौजिया आदि शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…