हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी एल बी यादव के देखरेख मे कैम्प लगाकर पुलिसकर्मियों को बुस्टर डोज का टीकाकरण किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बढते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोतवाली परिसर मे आज 40 पुलिसकर्मियों को कोरोना का बुस्टर डोज का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी हाटा एल बी यादव ने बताया कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करे तथा भीडभाड वाले क्षेत्र मे जाने से बचे व मास्क का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि अधिक अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करे ताकि कोरोना को हराया जा सकें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह, चौकी इंचार्ज बीरेंद्र यादव,एस आई गौरव वर्मा, चन्दन प्रजापति, दिवान विजय कुमार मिश्रा, हे.का.हिमाशु मिश्रा, सचिन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…