News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अमृत उत्सव पर प्रदेश में होंगी 75 बाइक रैलियां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2021  |  2:18 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अमृत उत्सव पर प्रदेश में होंगी 75 बाइक रैलियां
  • प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिया अटल युवा संकल्प यात्रा की तैयारियों का जायजा

कुशीनगर। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व अटल युवा संकल्प यात्रा के प्रदेश सह संयोजक रणजीत राय ने कहा है कि यह यात्रा विधानसभा चुनाव में युवाओं विशेषकर पहली बार वोटर बने युवाओ की सहभागिता तय करेगी। यात्रा का लक्ष्य युवाओं को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि देश और द्रुत गति से विकास करे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को कसया में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 98वें जन्म दिवस व आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर 75 जनपदों में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में 30225 युवा बाइकर्स भाग लेंगे।

बताया कि बाइक रैली के निमित्त सभी तैयारियां पूरी की ली जा चुकी हैं। रैली एक साथ तय समय पर निकलेंगी।प्रत्येक बाइक पर युवा मोर्चा के 2 कार्यकर्ता रहेंगे। बाइक रैली के निमित्त विधानसभा वार बाइकर्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। भाजयुमो नेता ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं के हित में अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए हैं। जिसको लेकर प्रदेश व देश का युवा उत्साहित है। जिस प्रकार 2014, 2017 व 2019 में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी 2022 में पुनः पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी युवा संकल्पित हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking