News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने घर में घुस कर शादीशुदा महिला का गाला रेता, जानिए चौंका देने वाली वजह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2022  |  6:03 PM

4,476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने घर में घुस कर शादीशुदा महिला का गाला रेता, जानिए चौंका देने वाली वजह

कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट गांव में रविवार को एक तरफा प्रेम प्रसंग में पागल एक युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतने के बाद खुद का गला रेत कर घायल कर लिया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

ग्राम सभा बेलवा घाट में रविवार के दिन गांव के ही युवक जुमराती ने पड़ोस एक घर में घुसकर शादीशुदा औरत के गले पर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। उसके बाद हमलावर अपने घर में आकर खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए कोटवा भेजवाया जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है

ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2016 में मरजीना का शबरे आलम से निकाह हुआ था।निकाह के कुछ दिन बाद शबरे आलम विदेश चला गया। इसी बीच मरजीना और जुमराती के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों आठ माह पहले घर से भाग गये और कोर्ट मैरेज करा लिए। कुछ दिनों तक वह दोनों एक साथ घर पर रहने के बाद पुनः मरजीना अपने शौहर के घर चली गई। डेढ माह पूर्व विदेश से लौटे शबरे आलम कोर्ट मैरेज को चुनौती देते हुए माननीय न्यायालय में मुकदमा किया था। उसके अपील पर कोर्ट ने मैरेज को ख़ारिज़ कर दिया। मरजीना अपने तीन वर्ष की बच्ची सहित शबरे आलम के साथ रह रही थी। कोर्ट मैरेज खारिज होने से युवक नाराज़ चल रहा था। हमलावर अविवाहित बताया जा रहा है। गम्भीर अवस्था में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद दोनों के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking