News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर : पशु तस्करों का नया पैंतरा आ गया सामने ऊपर आलू नीचे पशु

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 4, 2022  |  9:51 PM

1,149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर : पशु तस्करों का नया पैंतरा आ गया सामने ऊपर आलू नीचे पशु
  • ट्रक का पहिया देख रहा क्लीनर को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर हुई मौत

कुशीनगर ।हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा और महुआरी के बीच सोमवार की देर रात फोरलेन सड़क पर एक आलू लदा ट्रक खड़ा कर पहिया चेक कर रहे खलासी को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे खलासी की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज ट्रक को फोरलेन सड़क से किनारे कराया।

आपके लिए और..- जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स...

हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी स्थित एक ढाबे के सामने सोमवार की देर रात एक आलू लदा ट्रक फोरलेन सड़क पर खड़ा कर भोजन करने चला गया।वापस आने पर ट्रक का खलासी ट्रक का पहिया चेक कर रहा था कि पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी की मौत हो जाने पर ट्रक चालक मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को लावारिश हालत में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और ट्रक को सड़क से किनारे कराया दिया। मंगलवार को सुबह जब लोगों को ट्रक से पशुओं की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो फिर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया।जहां पुलिस ने ट्रक से आलू हटाया तो नीचे से दो दर्जन से अधिक बछड़े व गाय मिले। पुलिस ने ट्रक में लदे आलू हटाया और पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया वही कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking