खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर बांध के ठोकर नम्बर 2 के समीप नदी में बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के चक्कर में सोमवार की दोपहर एक युवक लापता हो गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। सूचना पर खड्डा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को लगाकर खोजबीन के प्रयास में जुटी हुई है।
मदनपुर निवासी शिशुपाल गोड़ पुत्र शंकर गोड़ उम्र 25 वर्ष अपने खेत की तरफ खेत देखने गया था कि नारायणी नदी के तेज बहाव के साथ बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा। ग्रामीणों की मानें तो युवक नदी में ही गिरकर लापता हो गया। किसी ने इस बात की सूचना गांव में दी तो मौके पर भीड़ जुट गयी। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने युवक की तलाश कराई लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…
पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…