News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Accident News/कुशीनगर: सेप्टिक टंकी की सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2022  |  10:53 AM

683 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Accident News/कुशीनगर: सेप्टिक टंकी की सफाई के दौरान हादसा, जहरीली गैस से दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

कुशीनगर। जिले के पडरौना (Padrauna) थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की दम घुटने (three laborers died in Septic tank) से मौत हो गई. शौचालय सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस निकलने के कारण उनकी सांसें थम गईं. घटना जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर बिग्रेड की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया जिसके बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के दिन में करीब 2 बजे पडरौना थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक व्यक्ति की सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए 2 मजदूर नीचे उतरे थे. हैरानी की बात ये है कि दोनों ने किसी प्रकार के सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया, जिसकी वजह से जहरीली गैस की चपेट में आकर टैंक में ही बेहोश हो गए. जिसके बाद सेप्टिक टैंक के ड्राइवर ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी बेहोश हो गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कुछ देर बाद जब तीनों सेप्टिक टैंक से बाहर नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी.

जिसके बाद मौके पर पहुची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन टैंक गहरा होने की वजह से बाकी दो मजदूरो के शव निकलने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और देर शाम बाकी दो मजदूरों के शव भी बरामद कर लिए गए. मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल के मुताबिक, शौचालय का सेप्टिक टैंक काफी गहरा था और मजदूरों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था. जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया. एसपी के मुताबिक, भविष्य में सुरक्षित किया जाएगा कि शौचालय के टैंक की सफाई में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके. उधर, मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking