खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने एक माइक्रो फाइनेंस कम्पनी की डमी शाखा खोल कर लोगो से लोन दिलाने के नाम पर पैसा वसूली कर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को नकदी सहित लैपटॉप आदि के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया की खड्डा कस्वे के लोहिया नगर मुहल्ले में वाया फिनसर्व प्रा.लि.माइक्रो फाइनेंस पंजीकृत कम्पनी की डमी शाखा खोल कर लोगो से हेरा फेरी करने वाले सतेन्द्र पाल पुत्र रामकिशोर पाल निवासी गौनार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को महाराणा प्रताप चौक से लैपटाप मय चार्जर, एक प्रिन्टर, 30150 रुपये नगद, 12 अदद फाइल व 02 मुहर के साथ गिरफ्तार कर धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी आदि मामले में न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कां. राहुल पाण्डेय, रामनिवास यादव, बृजेश यादव शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…