News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आर्केस्टा प्रोग्राम के दौरान नर्तकी को गाली देने और तमंचा लहराने का आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 6, 2022  |  9:34 PM

1,074 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आर्केस्टा प्रोग्राम के दौरान नर्तकी को गाली देने और तमंचा लहराने का आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर!

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने आर्केस्टा प्रोग्राम में नर्तकी को गाली देने, तमंचा लहराकर भय दिखाने सहित जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को शुक्रवार पनियहवा तिराहे से बैग में छुपाए कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव में एक व्यक्ति के वहां नर्तकियों का आर्केस्टा कार्यक्रम हो रहा था। नर्तकी का आरोप है कि एक युवक द्वारा उसे गाली देने, तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया। पीड़ित नर्तकी ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को एसआई अजय कुमार, सिपाही शशिकेश गोस्वामी, अमित यादव व सोनू की पुलिस टीम पनियहवा तिराहे पर गश्त में थे कि बिहार की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रूकने को कहा तो वह भागने लगा जिसको पकड़कर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें रखा एक अदद कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुछताछ में उसने अपना नाम दीपक उर्फ रिंकू शर्मा साकिन जोगिया सोमाली थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर बताया। उक्त अभियुक्त धरनीपट्टी के मामले में आरोपी था। एस एच ओ संतोष यादव ने बताया कि अभियुक्त दीपक शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट सहित धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking