News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चुनावी रंजिश को लेकर मारने पीटने व चाकू से घायल करने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2022  |  9:28 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चुनावी रंजिश को लेकर मारने पीटने व चाकू से घायल करने का लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर । थानक्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर 13 रामजानकी नगर निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश को लेकर मारने पीटने व चाकू से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

थानाध्यक्ष कसया को दिए तहरीर में वार्ड वासी मंटू मद्धेशिया पुत्र मदन मद्धेशिया ने कहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर हमारे ही मोहल्ले के नीलेश कश्यप पुत्र रामानन्द कश्यप, बंटी चौरसिया पुत्र राकेश, सत्यम सिंह पुत्र बलराम सिंह, कुंदन पुत्र स्व विजय कश्यप के अलावा तीन चार व्यक्ति एक राय गोलबंद होकर लात मुक्का, हाकी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। नीलेश ने उसके सीने पर चाकू से वार करने से घातक चोटें आई है और कान का पर्दा फट गया है। शोर मचाने पर अगल बगल के लोगों ने बीच बचाव किया। सरकारी अस्पताल में लोगों ने इलाज व चोटों का मुलाईजा कराया। जिसके बाद गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया l प्रार्थी का दवा – इलाज चल रहा हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking