News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सुनैना समृद्धि फाउंडेशन द्वारा पंचकर्म के संबंध में प्रशिक्षण स्थल का एडीएम ने किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2022  |  4:55 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सुनैना समृद्धि फाउंडेशन द्वारा पंचकर्म के संबंध में प्रशिक्षण स्थल का एडीएम ने किया निरीक्षण

कुशीनगर । राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रविंद्र नगर धूस स्थित सुनैना समृद्धि फाउंडेशन द्वारा पंचकर्म के संबंध में प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा किया गया।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

इस क्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने इसे बहुत ही प्रशंसनीय प्रयास बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण में प्रोत्साहन काफी जरूरी होता है। पंचकर्म को आयुर्वेद की विधा बताते हुए उन्होनें कहा कि प्रशिक्षण में डॉक्टर व विशेषज्ञ को भी बुलाया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक विधा विश्व की सबसे बेहतरीन विधाओं में से एक है। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व के विकास पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रशिक्षणार्थीयों को संबोधित करते हुए पी0 ओ0 डूडा वेद प्रकाश यादव ने कहा कि पंचकर्म की इस विधा को काफी मनोयोग से सीखे, इससे आप आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे और इस अवसर का उपयोग कहीं भी किया जा सकता है। आज के प्रयोगात्मक प्रतिस्पर्धा में इस प्रकार के प्रशिक्षण कोर्स महत्वपूर्ण है। सुनैना समृद्धि फाउंडेशन के फाउंडर विशाल साही ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 150 पंचकर्म तकनीशियनों को रजिस्टर्ड किया गया है।

इस क्रम में कुछ प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के बारे में भी बताया। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों अर्चना, प्रियंका भारती, अनुराधा विश्वकर्मा, संगीता सिंह, दीपमाला, धीरज कुमार, अली रजा अंसारी, अतुल शर्मा व अन्य को ड्रेस भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking