News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दलित की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप, प्रशासन मौन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 22, 2021  |  7:46 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दलित की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप, प्रशासन मौन

खड्डा/कुशीनगर। नव सृजित नगर पंचायत छितौनी के मस्जिदिया टोला में दलित के काश्तकारी जमीन पर दबंगों द्वारा बल पूर्वक कब्जा कर दीवाल चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिवानी का स्थगन आदेश लेकर दर- दर भटकने पर मजबूर है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

सरकार एंटी भूमाफिया के तहत माफियाओं पर कार्यवाही के लाख दावे करे लेकिन गरीबों के जमीनों पर कब्जा बदस्तूर जारी है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदिया टोला निवासी इन्दल भारती पुत्र स्व. श्रीकिशुन ने उपजिलाधिकारी खड्डा को शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया है कि पनियहवा- पडरौना मार्ग के समीप मस्जिदिया टोला में सड़क के किनारे उसकी काश्तकारी जमीन गाटा संख्या 1406 स्थित है जिस पर कुछ लोगों ने बलपूर्वक कब्जा कर दीवाल चला लिया है जिसकी शिकायत पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को दी है लेकिन अभी तक कोई मदद व सुनवाई नहीं हुआ है। बताते चलें कि पीड़ित इन्दर भारती ने दिवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी लिया है लेकिन उसकी भूमि पर अवैध कब्जा बना हुआ है।

इस संदर्भ में वार्ता करने पर प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। प्रार्थना पत्र मिलते ही गुण दोष के आधार पर कानूनी कार्यवाही होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking