News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एम्बुलेंस खुद बीमार, मरीजों का कैसे हो उपचार

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 29, 2022  |  7:54 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एम्बुलेंस खुद बीमार, मरीजों का कैसे हो उपचार
  • खड्डा के तुर्कहां सीएचसी परिसर में बेकार पड़े 3 एम्बुलेंस
  • अगर यह अनफिट हैं तो कुछ ही वर्षों में क्यों

खड्डा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार की ओर से गंभीर रोगियों सहित आपातकालीन सेवाओं के त्वरित उपचार के लिए चलाए जा रहे 108 एम्बुलेंस सेवा की 3 एम्बुलेंस खड्डा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खुद बीमार चल रही है। खरपतवार व झाड़ियों के बीच सीएचसी परिसर में कंडम रूप से खड़ी खराब एम्बुलेंस स्वास्थ्य व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही हैं। ऐसे में जिले में एम्बुलेंस की सुविधा शायद राम भरोसे ही चल रही है।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

मरीजों को त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए शुरू हुई 108 एम्बुलेंस सेवा की तीन गाड़िया खड्डा के सीएचसी तुर्कहां परिसर में कंडम रूप से खड़ी हैं।मरम्मत व देखरेख के अभाव में लाखों रूपए के तीन एम्बुलेंस धूल फांक रही है। इन पर पौधे व झाड़ियां चढ़ गई हैं। आलम यह है की किसी के दरवाजे, सीसे टूटे हैं तो पहिए भी सड़कर खराब हो गये हैं। इधर, अब चिकित्सा महकमे व संचालन कर रही कम्पनी की ओर से ध्यान नहीं देने से दिन बीतने के साथ एक के बाद एक एम्बुलेंस विभिन्न कारणों से दम तोड़ रही हैं। जहां एक ओर सरकार की ओर से कुशीनगर जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात देकर जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज का रुप देने की कवायद चल रही है वहीं, खड्डा इलाके के ग्रामीण व नदी पार के दुरूह क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए लगे लाखों रूपए के एम्बुलेंस एक के बाद एक मरम्मत व व्यवस्थाओं के अभाव में कंडम होते जा रहे हैं। सवाल यह है कि अच्छे स्थिति में दिखने वाले एम्बुलेंस पर विभाग की कोई नजर नहीं है।

सीएचसी अधीक्षक पीएन गुप्ता का कहना है तीन पुरानी एंबुलेंस खराब स्थिति में परिसर में पड़ी है। इन गाड़ियों का समय पूरा हो चुका है। मरीजों के लिए वर्तमान में तीन 108 एम्बुलेंस चल रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking