News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मिट्टी निकासी में मिली मां काली व भोले शंकर जी की पत्थर की प्राचीन मूर्ति, दर्शन को उमड़ी भीड़

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 5, 2022  |  9:20 PM

1,664 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मिट्टी निकासी में मिली मां काली व भोले शंकर जी की पत्थर की प्राचीन मूर्ति, दर्शन को उमड़ी भीड़

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली कुसम्ही अन्तर्गत खेत में जेसीबी द्वारा मिट्टी निकासी के दौरान मां काली एवं भोले शंकर जी की संयुक्त प्रतिमा निकलने की जानकारी प्राप्त हुई है।ग्रामीणों ने पूजन अर्चन शुरू कर दिया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

अहिरौली कुसम्ही के पूर्व ग्राम प्रधान श्री कृष्ण कुशवाहा ने जानकारी दी है कि रविवार को एक खेत से मिट्टी निकासी कर दूसरे खेत में गिराया जा रहा था इसी दौरान जमीन के अंदर से जेसीबी के पाँचा में मिट्टी के साथ माँ काली व भोले शंकर की पत्थर की प्राचीन प्रतिमा निकली। माँ काली के हाथ में असुरों का कटा सिर है। प्रतिमा पत्थर की है तथा बहुत पुरानी लग रही है।उन्होंने बताया कि जिस खेत में से मिट्टी निकाली जा रही है उसी खेत से डेढ़ वर्ष पूर्व तीन फूट गहरा मिट्टी निकाली गयी थी तथा इस बार दो फीट गहरा मिट्टी की निकासी हो रही है।इस दौरान मूर्ति मिली है।

खबर आम होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।प्रतिमा को सुरक्षित एक जगह रख दिया गया है तथा रात तक स्थानीय लोग दर्शन करने पहुंचते रहे और फूल, चावल, पुष्प आदि चढ़ाकर व अगरबत्ती जलाकर पूजन अर्चन शुरू कर दिया है।पूर्व प्रधान श्री कुशवाहा ने कहा कि जहाँ मां काली की प्रतिमा निकली है वहा एक मंदिर बनवाया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking