News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश; तीन पिकप से 17 गोवंश के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 20, 2022  |  6:26 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश; तीन पिकप से 17 गोवंश के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
  • चौबीस घण्टे में अड़तीस राशि गो बंश हुये बरामद

कुशीनगर। प्रतिबन्धित गो बंश की तस्करी पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिये कुशीनगर पुलिस बेताब नजर आ रही है, बीती रात्रि जिले की कसया पुलिस ने तीन माल वाहक पीकप से सत्तरह राशि प्रतिबन्धित गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाबी पायी है। मात्र अभी चौबीस घण्टे पूर्व जिले की तरयासुजान पुलिस ने चार माल वाहक पीकप से इक्कीस राशि गो बंश को मुक्त कराते हुये छः तस्करो को जेल भेजने की कार्यवाई किया है। नवागत पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल की झोली में मात्र चौबीस घण्टे में अड़तीस राशि गो बंश को तस्करो से मुक्त कराते हुए सराहनीय कार्य जिला पुलिस द्वारा किया गया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बुधवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान गोपालगढ तिराहे के पास से तीन अदद पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही सत्तरह राशि गोवंशीय पशु की बरामदगी कर मौके से चार अभियुक्तों क्रमशः भुल्लन पटेल पुत्र उदित पटेल निवासी भटवलिया नं0 03 थाना तमकुहीराज तरयासुजान जनपद कुशीनगर , नन्दकिशोर गुप्ता पुत्र केदार प्रसाद निवासी तमकुहीराज थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर ,.अंगद राम पुत्र हरेन्द्र प्रसाद निवासी भटवलिया नं0 01 थाना तमकुहीराज तरयासुजान जनपद कुशीनगर ,रोहित कुमार पुत्र उपेन्द्र पासवान निवासी सिसवा बुजुर्ग थाना तरयासुजना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया

बरामदगी का विवरण:

1. पिकप नं0 BR28 GA 5490
2. पिकप का चेसिस नं0 MA1ZN2TNKN1A12293
3. पिकप चेसिस नं0 MAIZN2TNKL5G12462
4. 17 राशी गोवंशीय पशु

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिहं थाना कसया , व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव उ0नि0 विवेक पाण्डेय ,का0 विशाल यादव , का0 राजेश यादव,का0 संजय गुप्त, का0 संजय थाना कसया जनपद कुशीनगर

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking