News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सावधान! ‘कैश ऑन डिलीवरी’ के नाम से हो रही इस ठगी का कहीं आप भी ना हो जाएं शिकार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 20, 2023  |  11:59 AM

2,184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सावधान! ‘कैश ऑन डिलीवरी’ के नाम से हो रही इस ठगी का कहीं आप भी ना हो जाएं शिकार
  • जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचाव संभव- धवल जयसवाल

कुशीनगर। बाजार में पिछले कुछ समय से एक नया कैश ऑन डिलीवरी स्कीम जारी है. इसकी कुछ घटनाएं पिछले महीने नजर आईं थी और कुछ घटनाएं अभी भी सामने आ रही हैं. बहरहाल, हम यहां आपको इस इस स्कीम के बारे में यहां बताने जा रहे हैं. इस स्कीम के बारे में आपको जानना इसलिए जरूरी है, क्योंकि, ये आपका अकाउंट खाली कर सकता है.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

कैश ऑन डिलीवरी स्कीम के बारे में विस्तार से बात करें तो इसमें लोगों को एक डिलीवरी फोन कर कहता है कि मैं आपके घर पार्सल लेकर आया हूं. साथ ही इस पार्सल के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सेलेक्ट किया गया है. ऐसे में आपको पैसे देने होंगे. इसी चक्कर में फंस कर कुछ लोग डिलीवरी बॉय से मिलने चले जाते हैं.

OTP मांगकर किया जाता है फ्रॉड

इसके बाद पार्सल मंगाए ना जाने की वजह से लोग पार्सल को कैंसिल करने और पैसे ना देने की बात कहते हैं. इस पर डिलीवरी बॉय लोगों को कस्टमर केयर से बात करवाता है. जोकि एक फेक कॉल होता है. इस कॉल में विक्टिम को कहा जाता है कि उनके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. इसे बताकर ऑर्डर कैंसिल किया जा सकता है. ऐसे में लोग इसी झांसे में फंस जाते हैं और डिलीवरी बॉय को मोबाइल पर मिले OTP को बता देते हैं.

अपराधी अपनाते हैं नए-नए तरीके

न्यूज अड्डा से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बतया की ऐसी कोई घटना अभी जनपद में नहीं हुई है फिर भी ऐसे में साइबर ठगी से तरीके से सावधान रहे और किसी को भी OTP देने से बचें. कोई पार्सल लेकर आए भी तो उसे लेने से इनकार कर दें और आगे किसी भी तरह की निजी जानकारी ना दें. आपको बता दें कि आजकल साइबर अपराधी नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं. कभी लोग बैंक कर्मचारी तो कभी एसएचओ बनकर भी लोगों को फोन करते हैं और किसी ना किसी बहाने से पैसे लूटने की कोशिश करते हैं. ऐसे में कॉल में किसी को भी निजी जानकारी देने से बचना चाहिए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking