News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सावधान! अवैध शराब मचा सकती है बड़ी तबाही, रहें दूर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2022  |  12:31 PM

1,212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सावधान! अवैध शराब मचा सकती है बड़ी तबाही, रहें दूर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । बिहार में हुई शराब दुखांतिका के बाद यूपी में आबकारी विभाग और पुलिस चौकन्ना हो गया । जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर शराब माफियाओं की कमर तोडऩे पर आमादा है। साथ ही लगातार लोगों को अवैध शराब के खिलाफ जागरुकता अभियान भी चला रहा है। जिससे लोग भी अवैध शराब के सेवन से बचे और इसके खिलाफ जागरुक हो सकें। नागरिकों को जागरूक कर अवैध शराब का सेवन न करने की अपील की जा रही है। जनपद में पुलिस एवं आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करते रहते हैं। इसके बाद भी शराब माफिया समय-समय पर सिर उठाने का प्रयास करते है। समय-समय पर पुलिस-आबकारी विभाग संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब के अड्डों में तोडफ़ोड़ कर शराब नष्ट करने के साथ ही धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करता है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानकारी के अभाव में लोग अक्सर अवैध शराब का सेवन कर लेते हैं। अवैध शराब जानलेवा भी साबित होती है। जनपद में आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के घातक नतीजों के विषय में जन-साधारण को जागरूक कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में शराब माफिया अपने मुनाफे के लिए अवैध रूप से शराब का निर्माण करते है। लेकिन विगत कुछ वर्ष से उनके कारोबार को समय रहते आबकारी विभाग ध्वस्त करने में हर बार कामयाब रहा है। नूतन वर्ष बेहद नजदीक है। इसके मद्देनजर आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी कुशीनगर राजबीर सिंह ने न्यूज अड्डा संवाददाता से बात चीत के क्रम में बताया कि अवैध मदिरा/विषाक्त मदिरा से सचेत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा है की अवैध शराब का शौक है, तो उसे छोड़ दें। इसमें मिथाइल अल्कोहल की मिलावट हो सकती है। ऐसी शराब के प्रयोग से अंधेपन के साथ-साथ जान जाने का भी खतरा रहता है। अवैध शराब के दुष्परिणाम के बारे में जन साधारण को अवगत कराने लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री को रोकने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर कार्रवाई चल रही है। शराब माफिया को मनमानी करने की बिल्कुल भी छूट नही दी जाएगी।अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता का भी सहारा लिया जा रहा है।

इस अभियान में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है। सिर्फ कार्रवाई से लोग जागरूक नहीं हो सकते हैं, अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने वाले लोगों को उसके नुकसान के बारे में बताया जा रहा है, जिससे लोग जागरूक हो सकें। क्योंकि अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतयाा रोक लगाने के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। बिना जागरूकता के अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाना संभव नही है। जिले के सभी आबकारी इंस्पेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए गये है। टीम द्वारा लगातार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। विभाग को भरोसा है कि जागरूकता अभियान से इस धंधे को रोकने में काफी हद तक मदद मिलेगी। शहरों के अलावा तमाम गांवों में भी जागरूकता अभियान चल रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने बताया अवैध शराब की बिक्री के विरूद्ध कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। इस अभियान में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल कार्रवाई से लोग जागरूक नहीं हो सकते हैं, अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने वाले लोगों को उसके नुकसान के बारे में बताया जाएगा। समाजसेवियों, अभिभावकों व अध्यापकों को, युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। अवैध शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जनता सस्ती व मिलावटी शराब पीने से परहेज करे। इच्छुक व्यक्ति केवल सरकारी दुकान से ही शराब खरीदें। सस्ती शराब के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मिलावटी शराब पीकर खुद के स्वास्थ्य व जीवन के साथ खिलवाड़ न करें। सरकारी दुकान पर शराब लेते समय सील बंद, क्यू आर कोड देखकर ही शराब खरीदें। अवैध शराब बिक्री की सूचना क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सकेंं और सूचना देने वाले का नाम विभाग गोपनीय रखता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking