कसया/कुशीनगर। उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति द्वारा कुशीनगर मे नामित पार्टी के सदस्यो एवं पदाधिकारियों को 7 मार्च को पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल होने के कारण, कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब सम्बंधित पार्टी के सदस्यो व पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर देना था, लेकिन किसी के द्वारा जवाब न देने के कारण उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने पत्रक जारी कर सभी सदस्यो को पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल होने के कारण पार्टी से छः वर्षो के लिये निष्कासित कर दिया हैं l पार्टी के अनुशासन समिति सदस्य ने निष्काषित सदस्यों सहित राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व जिलाध्यक्ष कुशीनगर को प्रतिलिपि भेजी है।
निष्कासित हुए कुशीनगर कांग्रेस पार्टी के सदस्यो व पदाधिकारियों मे उमाशंकर मिश्र जिला महासचिव,अमित मिश्रा जिलासचिव, अंशुमणि पूर्व महासचिव युवा ककांग्रेस, ऋषिकेश मिश्रा प्रदेश महासचिव किसान, प्रमोद कुमार पाण्डेय सदस्य उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी, कलीम सिद्दीक़ी महासचिव कांग्रेस युवा, सीताराम प्रधान, आदित्य तिवारी प्रदेश महासचिव सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस, औरंगजेब खान, मुकतेश्वर कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,सरोज कुमार का नाम निष्कासन सूचि मे प्रमुखता से अंकित हैं l
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…