News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : बिहार पुलिस पर फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली घायल अवस्था में साथी के साथ गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 8, 2025  |  2:11 PM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : बिहार पुलिस पर फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली घायल अवस्था में साथी के साथ गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । सीमावर्ती बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिला में पुलिस पर फायरिंग कर बिहार पुलिस के होमगार्ड को जख्मी करने वाला पच्चीस हजार रुपए का ईनामी कुख्यात अपराधी कुतुबुद्दीन और उसके साथी से दबिश देने गई कुशीनगर पुलिस टीम से मुठभेड़ मंगलवार को दिन दोपहर रामकोला थाना क्षेत्र में हो गया,जिसमे दोनों अपराधियों की पैर में गोली लगी है,जिन्हें घायल अवस्था में दबोच लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया हैं।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

बताते चले कि मंगलवार को दोपहर कुशीनगर पुलिस को यह सूचना हाथ लगी कि जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत कुख्यात पच्चीस हजार रुपए का ईनामी अपराधी कुतुबुद्दीन अपने साथी के साथ विचरण कर रहा है ,सूचना पर विश्वास कर स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक कुशीनगर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व ने प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत,प्रभारी निरीक्षक पडरौना रवि कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज धनबीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक नेबुआ रामसहाय चौहान,अपराध निरीक्षक रामकोला संतोष श्रीवास्तव (सभी मय टीम) सूचना के आधार पर दबिश देने गई हुई थी कि कुख्यात अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई , जिसमें पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश कुतुबुद्दीन उर्फ छोटू पुत्र इस्लाम निवासी सोहरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व उसका साथी जावेद अख्तर उर्फ लड्डन पुत्र मो0 सबूर निवासी परसौनी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर घायल हो गए है।

यहां बताना लाजमी होगा कि कुतुबुद्दीन उपरोक्त एक शातिर बदमाश है, जिसके ऊपर कई मुकदमें है। जो कुछ माह पहले हाल ही में यूपी बिहार सीमा पर स्थित थाना कुचायकोट गोपालगंज राज्य बिहार में पुलिस के ऊपर गोली चलाई थी जिसमें एक होमगार्ड के पेट मे गोली लगी थी। ये अन्य शराब तस्करी व गो तस्करी में मामलों में ये वांछित था और थाना सेवरही के गैगेस्टर सहित थाना तमकुहीराज के मुकदमें में वांछित चल रहा था ।मंगलवार को इसको परसौनी में होने के सूचना प्राप्त हुई जिसपर तत्काल पुलिस टीमों की गठन की गई, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की हुई। इस दौरान बदमाशों द्वारा लक्ष्य साध कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम के द्वारा फायर किया गया जिसमें दोनों अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

बोले एसपी कुशीनगर :

इस संवाददाता को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है,जिनके ऊपर बिहार और यूपी के कुशीनगर जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधिक अभियोग पहले से दर्ज था,इन्हें काफी समय से कुशीनगर पुलिस की तलाश थी,अभियुक्त कुतुबुद्दीन उर्फ छोटू का अपराध से लंबा रिश्ता है। जनपद कुशीनगर में ऐसे जो भी अपराधी अपराध कारित करने की कोशिश करेगें, कुशीनगर पुलिस द्वारा उनके साथ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। इनके पास से एक पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस, तीन फायर शुदा कारतूस,एक तमंचा,दो जिंदा कारतूस,दो फायर शुदा कारतूस,एक प्लेटिना मोटर साइकिल,घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। साथ ही सराहनीय कार्य को अमली जामा पहनाने वाली पुलिस। टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking