हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में भिड़ गयी, जिसमे बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत होगी तथा एक गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव पटना मिश्रौली निवासी शमीम पुत्र मुबारक अली उम्र 28 व रिंकू पुंछ रमायन भास्कर उम्र 37 वर्ष दोनों एक ही बाइक से कसया से हाटा की तरफ आ रहे थे कि मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास ओवर टेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो ट्रक में पीछे से टकरा गयी। जिससे शमीम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा रिंकू गम्भीर रुप से घायल हो गया। एन एच कर्मियों द्वारा तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी हाटा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…