News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2021  |  8:53 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, घायल

समऊर बाजार/कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बा से कुछ दूरी पर गंगुआ- मठिया मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के समीप अपने घर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंच समउर पुलिस ने अस्पताल भेजवाया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे शिव सरया गांव निवासी बीरेंद्र पुत्र शिव बचन गंगुआ बाजार से वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे। अभी वह गंगुआ-मठिया मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के समीप पहुचे ही थे कि बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठे और बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे समउर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने घायल व्यक्ति को तत्काल तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। जहां घायल व्यक्ति की हालत चिंता जनक बताई जा रही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking