News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: भाजपा ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी- इस्लाम अंसारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 19, 2022  |  5:40 PM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भाजपा ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी- इस्लाम अंसारी
  • बतरौली के अल्पसंख्यक सम्मेलन में सरकार के कार्यों की हुई सराहना

कसया/कुशीनगर । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम समाज की जनसभा में क्षेत्रीय महामंत्री इस्लाम अंसारी ने कहा कि भाजपा एक ही ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने सरकार ने बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज के हित के लिए कार्य किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

भाजपा के वरिष्ठ नेता इस्लाम अंसारी ने शनिवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के बतरौली में अल्पसंख्यक सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक के समर्थन में एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस सभा में इलाके के मुस्लिम समाज के लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। अल्पसंख्यक समाज के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने का संकल्प लिया। मैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि समाज के लोग तीन मार्च को
अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लिए हैं। बोले कि सपा बसपा केवल तुष्टिकरण कर और लालच दिखाकर अल्पंसख्यकों का उपयोग कर रही है। जबकि भाजपा सही मायनों में इस समाज का शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, बिजली, गैस, कम ब्याज पर लोन आदि की सुविधा देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।

भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी जाति,बिरादरी व धर्म के साथ भेदभाव नहीं किया। सबका विकास-सबका विश्वास के नारे के साथ सभी वर्गों के लिए काम किया और आगे भी करेगी। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिव मोहन ने किया , संचालन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव ने किया। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन,शईक पठान, नईम खान, नासिर अली ,साकिर अंसारी, सोहराब, अली मुहम्मद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking