News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग की शव गन्ने के खेत में मिला 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2022  |  11:54 PM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग की शव गन्ने के खेत में मिला 
  • बुजुर्ग शिवपूजन 27 सितम्बर को घर से लापता हो गये थे l 

कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर सिसवा महन्थ में गन्ने के खेत से एक लापता 80वर्षीय बुजुर्ग का जीर्ण – शीर्ण शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में वार्ड के उत्तर कसया – देवरिया मार्ग से पश्चिम कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में गन्ने की पत्ती के लिये गयी महिलाओं ने खेत में मानव कंकाल देखकर घर की ओर भागीं और इसकी जानकारी दी। शोर गुल के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजन भी पहुंचे और क्षत विक्षत शव की पहचान महेश पासवान ने अपने पिता शिव पूजन पासवान पुत्र चोकट पासवान के रूप में की। शव का केवल मात्र  हड्डियों का ढांचा बचा था। मांस और पहने कपड़े गल चुके थे। विदित हो कि बुजुर्ग शिव पूजन बीते 27 सितम्बर से घर से लापता हो गए थे।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर पुलिस को गुमसुदगी की सूचना दी। मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking