News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: जमीन विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2023  |  10:42 AM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: जमीन विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
  • मृतक के पत्नी की भी हालत नाजुक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
  • देर रात कसया नगर के सपहा रोड मथवली की घटना

कसया/कुशीनगर। जमीन और मकान के विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की मार कर निर्मम हत्या कर दी l जमीन के टुकड़े के लालच में कलयुगी भाई ने रिश्तों का खून कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मृतक के पुत्री की तहरीर पर दो को गिरफ्तार क़र मुकदमा पंजीकृत क़र अग्रिम कार्यवाही में जूटी हुई है l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.18 मथवली निवासी राजेंद्र गुप्ता, रुदल गुप्ता पुत्र संनहु गुप्ता दोनों भाई का मकान व जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर रात बड़ा भाई राजेंद्र गुप्ता सोते हुए छोटे भाई पर कुदाल से हमला बोल दिया और अपने भाई रूदल व उसकी पत्नी को मार क़र बुरी तरह घायल क़र दियाl उक्त घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी कसया लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने रुदल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, वहीं रुदल की पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l मृतक रुदल गुप्ता की पुत्री के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र गुप्ता और उसके पुत्र सतीश गुप्ता को गिरफ्तार क़र लिया, तथा हत्या का मुकदमा पंजीकृत क़र पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जूटी हुई है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking