कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक धनञ्जय मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांग भाइयों को 500 रूपये से बढ़ाकर 1000 रूपये करने की घोषणा किया है। निश्चित तौर पर यह दिव्यांगजनों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ गौरव की बात है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ जहां 80 परसेंट तक दिव्यांग व्यक्ति को मोटराईज साइकिल तथा उससे कम दिव्यांग भाई को ट्राई साइकिल निरंतर सरकार दे रही है। यह पहली सरकार है जो हर वर्ष में दिव्यांग भाइयों को कोई न कोई तोहफा दे रही है। शिविर लगाकर छड़ी से लेकर व्हीलचेयर,बैसाखी,ट्राइसायकिल,स्मार्ट केन आदि की व्यवस्था हर साल दिव्यांगों के लिए सरकार कर रही है। और दिव्यांगों के लिए सोने पर सुहागा यह हो गया कि मुख्यमंत्री ने पेंशन दुगुना करने का घोषणा कर दिया। जो इसी दिसंबर महीने से 1000 दिव्यांगजनों को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। सरकार की इस पहल का हार्दिक स्वागत करता हूं और मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने दिव्यांगों के बारे में निरंतर सोचने का काम किया है और दिव्यांगों के मनोबल को ऊंचा करने का काम किया है। ताकि किसी दिव्यांग भाई को अपने छोटे मोटे कार्यों के लिए किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े। वह अपनी पेंशन के माध्यम से अपने घर छोटे-मोटे उपयोगी कार्य को कर सकें।
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…